आगरा, 23 जून 2026। इरशाद स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट्स सेंटर एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी (ISMAC) द्वारा आयोजित 15 दिवसीय ताइक्वांडो समर कैंप का समापन समारोह मंगलवार को संस्कार ग्लोबल स्कूल, 51-C.O.D. कॉलोनी, नियर नवदीप हॉस्पिटल, शाहगंज, आगरा में आयोजित किया गया। समापन समारोह में प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समर कैंप में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में इनाया त्रिपाठी, श्रव्या यादव, स्वारित यादव, विहान चौधरी, विवान चौधरी, पार्थविक डुडेजा, शिवांश जैन, शौर्य, दर्श तुलसानी एवं स्वीटी तुलसानी प्रमुख रहे। बच्चों ने ताइक्वांडो की तकनीकी बारीकियों को सीखने के साथ-साथ आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के गुर भी सीखे।
कैंप का प्रशिक्षण 4th डान ब्लैक बेल्ट मास्टर स्वाति रानी एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक इरशाद खान द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सहायक कोच के रूप में हर्ष शर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समापन अवसर पर संस्कार ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर श्री राजीव खुराना ने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर इरशाद स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट्स सेंटर एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी (ISMAC) की अध्यक्ष 4th डान ब्लैक बेल्ट मास्टर स्वाति रानी, सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक इरशाद खान, उपाध्यक्ष रूपेश सोनी, सहायक कोच हर्ष शर्मा, बच्चों के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
Disclaimer: यह समाचार संबंधित संस्था द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। NICA News Investigation इसकी स्वतंत्र पुष्टि का दावा नहीं करता।

