NICa news

Subscribe
दर्शन करने के लिए गये रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध हालत में मौत: खबर सुनकर परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के कस्बा दादों के मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध हालत में राजस्थान के गोगामेड़ी में मौत हो गई. वह दर्शन करने के लिए गए थे. उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया.

दादों कस्बा के मोहल्ला आदर्श नगर में रहने वाले 65 वर्षीय राम खिलाड़ी सिंह यादव पुत्र सरनाम सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस से दरोगा के पद से करीब चार साल पहले रिटायर्ड हुए थे।