गाजियाबाद में महिला दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई. वे ड्यूटी करके बुलेट से अपने कमरे पर जा रही थीं. तभी कार्ट चौक पर अचानक सामने कुत्ता आ गया, जिससे वह बैलेंस खो बैठीं. बाइक कुत्ते से टकरा गई और दरोगा सड़क पर गिर गईं. तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी
उनके सिर में गंभीर चोट लग गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने महिला दरोगा को मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. कानपुर की रहने वाली दरोगा के परिवारजन गाजियाबाद पहुंच गए हैं. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है घटना रविवार रात करीब 2 बजे की है. महिला दरोगा रिचा सचान (25) कविनगर थाने की शास्त्रीनगर चौकी पर तैनात थीं. यहां उनकी पहली पोस्टिंग थी.
