NICa news

Subscribe
हत्या जांच के बीच इंसानियत का चेहरा, मेरठ के SP City ने मासूम बच्चियों को लगाया गले

हत्या की जांच के बीच मेरठ से एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने लोगों का दिल छू लिया। हाल ही में चार्ज संभालने वाले Vinayak Gopal Bhosale का मानवीय चेहरा एक बार फिर देखने को मिला।

शुक्रवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में महिला कौसर हत्याकांड की जांच के लिए पहुंचे SP City की नजर मृतका की दो मासूम बेटियों पर पड़ी। मां को खो चुकी बच्चियों को देखकर अधिकारी खुद उनके पास जमीन पर बैठ गए, सिर पर हाथ फेरकर दुलार किया और प्यार से बातचीत की।

बातचीत के दौरान उन्होंने बच्चियों से स्कूल, पढ़ाई और पसंद-नापसंद के बारे में पूछा। जब बच्चियों ने फलों का जूस पसंद होने की बात कही तो SP City ने मुस्कुराते हुए कहा— “ठीक है, अंकल से कहूंगा तुम्हें जूस दिलाएं।”

इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस अधिकारी के इस मानवीय व्यवहार की जमकर सराहना कर रहे हैं।

💬 सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं— “यही है खाकी का असली मानवीय चेहरा।”