मेरठ में शनिवार शाम पति-पत्नी के शव पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में एक कमरे में मिले. पति का फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी का लाश बेड पर पड़ी थी. पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई है. उसकी जबान बाहर निकली हुई थी. साथी कर्मचारी जब प्लांट पर पहुंचा, तब घटना का पता चला. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बेटे ने कहा- पापा-मम्मी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुरम फेस-वन की है.
पति का शव फंदे पर लटका था. पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी. पति का शव फंदे पर लटका था. पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी.प्रदीप यादव (35) मूलरूप से हरदोई जिले के रहने वाला था. मेरठ के मोदीपुरम फेस-वन के पानी के ट्रीटमेंट प्लांट में ऑपरेटर के पद पर काम करता था. वह पत्नी मधु यादव (30) और बेटे यश (10) के साथ मोदीपुरम में किराए के मकान में रहता था.मधु के भाई शिव शंकर ने बताया कि प्रदीप मधु और यश के साथ होली का त्योहार मनाने अपने गांव हरदोई गया था. 6 मार्च (शुक्रवार) को ही वह पल्लवपुरम लौटा था. शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तक प्रदीप ने राजकरण के साथ प्लांट में काम किया. इसके बाद राजकरण कहीं चला गया. इसके बाद राजकरण शाम करीब 6 बजे प्रदीप से मिलने पहुंचा. उसने कमरे में जाकर देखा तो प्रदीप फंदे से लटका था और उसकी पत्नी बेड पर पड़ी थी.मौके पर पुलिस अफसर भी पहुंचे, आसपास के लोगों से पूछताछ की.मौके पर पुलिस अफसर भी पहुंचे, आसपास के लोगों से पूछताछ की. पहले पत्नी की हत्या की, फिर फांसी लगाई पुलिस ने बताया कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की. उसके बाद खुद फंदे से लटक गया. घटना के समय उनका 10 साल का बेटा घर के बाहर खेल रहा था बेटा बोला- पापा- मम्मी के बीच झगड़ा होता था बेटे यश ने बताया- कुछ दिन पहले पापा- मम्मी के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद मम्मी मामा के यहां चली गई थी. होली से पहले ही पापा उन्हें वापस लेकर आए थे. इसके बाद घर पर होली मनाने गए थे शुक्रवार यहां लौटे थे. आज भी झगड़ा हुआ था. इसके बाद मैं बाहर खेल रहा था. यह फोटो मृतक पत्नी मधु और पति प्रदीप की है. यह फोटो मृतक पत्नी मधु और पति प्रदीप की है.
घटना की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।इंस्पेक्टर पल्लवपुरम महेश सिंह ने बताया जानकारी मिली है कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. ऐसा लग रहा है कि प्रदीप ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की, उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया. आसपास के सीसीटीवी चेक किया जा रहे हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
