NICa news

Subscribe
पुलिस ने स्कूटी सवार का काटा 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान, ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से ट्रैफिक चालान का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कूटी चालक का 20 लाख 74 हजार रुपये का चालान काट दिया. इसके पीछे चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, कागजात और हेलमेट न होने की वजह बताई गई है. हालांकि साधारण सी स्कूटी का इतना बड़ा चालान कटने से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया.

चालान की वजह से मुजफ्फरनगर पुलिस की चर्चा भी हर तरफ होने लगी. वहीं विवाद बढ़ने पर मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस ने इसे बड़ी चूक माना. इसके बाद एक साधारण सी स्कूटी के 20 लाख 74 हजार रुपये के चालान को ठीक कराया गया. ट्रैफिक पुलिस ने इसे बाद में ठीक कराकर 4 हजार रुपये का किया.