NICa news

Subscribe
मेरठ में आदिल हत्याकांड के आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, पैरों में लगी गोली, हत्या का लाइव वीडियो किया था वायरल

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा में हुई आदिल की हत्या मामले में पुलिस की शुक्रवार रात आरोपित से मुठभेड़ हुई. पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी जुलकमर अरेस्ट हो गया. जुलकमर के पैरों में पुलिस की गोली लगी है. जुलकमर वही युवक है जो लाइव हत्या के वायरल वीडियो में आदिल पर फायरिंग करता दिख रहा है. शुक्रवार रात पुलिस की आरोपित से मुठभेड़ हुई, जिसमें घायल होने के बाद आरोपित जुलकमर गिड़गिड़ाता और रोता, चिल्लाता नजर आया. वहीं मौके से हत्या का मुख्य आरोपी हमजा फरार हो गया. पुलिस टीमें उसकी भी तलाश कर रही हैं.

आदिल हत्याकांड में हत्या का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तेजी से आरोपियों की तलाश में लगी थी. पुलिस शुक्रवार रात लोहिया नगर थाना पुलिस, लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर हत्या के आरोपित जुलकमर और हमजा दोनों बाइक से बाईपास की आ रहे थे , चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया. उन्होने गाड़ी को ना रोककर बाइक तेजी से दौड़ा दी. इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर जानलेवा फायर कर दिया. जबावी फायरिंग में पुलिस की गोली जुलकमर पुत्र अनीस को लग गई. जुलकमर घायल होकर नीचे गिर पड़ा. वहीं दूसरा साथी हमजा पुत्र खालिद मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने घायल जुलकमर को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. पुलिस ने लाइव हत्या के वायरल वीडियो के आधार और पूछताछ में आरोपी की पहचान की थी. इसके पास पुलिस को पिस्टल, खोखा, जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. इस पर लोहिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज हैं.

1 अक्टूबर को लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नरहाड़ा में आदिल की लाश ट्यूबवेल के पास मिली थी. आदिल लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का रहने वाला था. आदिल मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे घर से निकला था. पड़ोस के ही रहने वाले उसके दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे. इसके बाद आदिल मंगलवार रात भर घर नहीं लौटा. बुधवार को उसकी लाश नरहाड़ा में मिली.

इसके बाद घरवालों ने कालोनी के युवकों पर हत्या का शक जताया.आदिल के भाई की तरफ से नामजद तहरीर दी गई. जिसमें आरोपी वह उसके साथियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था. तभी से पुलिस इनकी तलाश में थी. हत्या के दूसरे ही दिन वीडियो वायरल

बुधवार को लाश मिलने के बाद गुरुवार को आदिल की गोली मारकर हत्या करने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें जुलकमर, आदिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग करता साफ नजर आ रहा है. जुलकमर ने आदिल पर एक के बाद एक 11 सेकेंड में 3 राउंड फायर किए. वहीं एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें हमजा और जुलकमर बाइक से फरार होते दिख रहे हैं. बाइक हमजा चला रहा और जुलकमर पीछे बैठा दिख रहा है.

जिस जुलकमर ने आदिल को गोली मारते हुए अपना वीडियो शूट कराया. उसके दोस्त हमजा ने फायरिंग का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कराया वही जुलकमर पुलिस की गोली लगते ही धड़ाम हो गया. बार-बार पुलिस के सामने रोया, और गिड़गिड़ाता रहा. पुलिस टीमें जुलकमर से हत्या का कारण सहित अन्य पूछताछ कर रही हैं।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आदिल हत्याकांड में एक आरोपित जुलकमर को पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट किया गया है उसके पैरों में गोली लगी है इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जुलकमर वही युवक है जो हत्या के वायरल वीडियो में आदिल पर ताबतोड़ फायर करता नजर आ रहा है. वहीं दूसरा साथी हमजा अभी फरार है, उसकी तलाश में टीमें लगी हैं. हत्या की मुख्य वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है.