NICa news

Subscribe
हाथरस में पशु चिकित्सक कि चाकू से मारकर हत्या

हाथरस में बदमाशों ने मंगलवार एक डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी. शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, तो डॉक्टर का शव खून से लथपथ पड़ा था. शरीर पर कई जगह घाव के निशान थे. घरवाले डॉक्टर को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी अनुसार डॉक्टर का गांव के कुछ लोगों से झगड़ा चल रहा था. घरवालों ने उन्हीं लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है . पशु चिकित्सक की हत्या के बाद परिजनों ने गुस्से में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर थाने के बाहर जाम लगा दिया. जहाँ पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब 2 घंटे बाद जाम खोला गया. मामला चंदपा कोतवाली क्षेत्र का है.

अर्जुनपुर में विनय कुमार (48) अपने परिवार के साथ रहते थे. वह पेशे से जानवरों के डॉक्टर हैं. वे संविदा पर एक पशु चिकित्सालय में तैनात थे. उनका गांव के कुछ लोगों से पिछले कई महीने से झगड़ा चल रहा था. मंगलवार शाम कों अकेला पाकर हमलावरों ने विनय को पकड़कर चाकू से हमला कर कर दिया. घायल अवस्था में विनय कों परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वहीं डॉक्टर विनय के घरवालों का कहना है कि हमलावर ऊंची जाति के हैं और दबंग हैं. पहले भी वे लोग अक्सर गालियां देते थे. विनय के 3 बेटे हैं. पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही हैं.