NICa news

Subscribe
मथुरा में चल रहा था देह व्‍यापार का धंधा, पुलिस ने 11 युवतियों समेत 13 लोगों को पकड़ा

मथुरा में गुरुवार सीओ सिटी आसना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर एक होटल और एक गेस्‍ट हाउस में देह व्‍यापार में लिप्‍त 11 युवतियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी अनुसार मथुरा पुलिस कों लम्बे समय से देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी कि दीपक गेस्‍ट हाउस और देव पैलेस होटल में लंबे समय अनैतिक धंधा चल रहा है. गुरुवार को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दीपक गेस्‍ट हाउस और देव पैलेस होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 11 युवतियों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीओ सिटी आसना चौधरी ने बताया कि गेस्ट हाउस मालिक दीपक खंडेलवाल को भी गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने छापेमारी के दौरान दीपक गेस्ट हाउस से पांच युवतियाँ 2 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए है और देव पैलेस होटल से 6 युवतियां कों अनैतिक कार्य करते हुए पाया गया. पुलिस ने दोनों स्थानों से अश्लील सामग्री, मोबाइल फोन और देह व्यापार में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की है. देह व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. कोतवाली क्षेत्र में दीपक गेस्ट हाउस और हाईवे थाना क्षेत्र देव पैलेस होटल पर मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई है. सीओ सिटी आसना चौधरी का कहना है कि देव पैलेस होटल के मालिक की भी तलाश की जा रही है.

बता दें कि हाल ही में सीओ आसना चौधरी के नेतृत्व मथुरा में दो स्‍पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. कृष्‍णा नगर चौराहे के पास दो स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कई युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था. फिलहाल पकड़े गए सभी आरोपियों और महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, और पुलिस पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है.