संतकबीरनगर पुलिस की सर्विलांस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. टीम ने संतकबीरनगर के साथ कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिलों से चोरी हुए 121 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, इन फोन की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है.

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने सभी बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे. उन्होंने बताया कि एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर सर्विलांस टीम ने यह कार्रवाई की है.
