NICa news

Subscribe
आगरा में बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल छीना, आरोपी हुए गिरिफ्तार

आगरा में फोन पर बात कर रही छात्रा से बदमाशों ने मोबाइल छीना और फरार हो गए. घटना थाना न्यू आगरा क्षेत्र की है.

थाना न्यू आगरा क्षेत्र में दृष्टि लाइब्रेरी के पास बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल फोन छीन लिया. छात्रा लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जा रही थी तभी अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों ने पलक झपकते ही युवती के हाथ से मोबाइल छीन लिया. जैसे ही युवती ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे.

युवती कि शिकायत पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को देखा. डिवीजन चौकी प्रभारी एसआई सोनू कुमार ने कुछ ही घंटो में अपनी टीम के साथ दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. तलाशी में छात्रा का मोबाइल और वह अन्य चोरी किये गए मोबाइल फोन बरामद हुए. पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पर पहले से गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं. पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है.

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाइक जब्त कर ली गई है. ये लोग पहले भी ऐसी घटनाएं कर चुके है.