NICa news

Subscribe
पत्नी मायके वालों से बात करती थी इसी बात पर आरोपी पति ने पत्नी की नाक काट दी

मुरादाबाद में एक कारीगर ने चाकू से अपनी पत्नी की नाक काट दी. वजह सिर्फ इतनी थी कि पत्नी मायके वालों से बात करती थी. आरोपी ने उसे कई बार मना किया, लेकिन पत्नी मान नहीं रही थी. 3 दिन पहले पति से झगड़ा कर मायके चली गई थी.

शनिवार सुबह वह बेटी के कपड़े लेने घर पहुंची. उसे देखकर आरोपी पति भड़क गया. उसने उसकी नाक चाकू से काट दी. पत्नी के मुताबिक, हमला करने के बाद आरोपी ने उसे धमकाया. कहा कि हजार बार मना किया था कि मायके वालों से बात मत करो. लेकिन नहीं मान रही थी तो अब झेलो. इतना कहकर आरोपी पति वहां से भाग गया. पत्नी कपड़े से नाक को दबाकर मायके पहुंची. परिजन उसे मुरादाबाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना मुरादाबाद के मैनाठेर मोहल्ले की है. आरोपी का ससुराल और घर इसी मोहल्ले में है.

घायल राबिया की नाक पर खून रोकने के लिए डॉक्टरों ने पट्टी बाँधी.