मेरठ के एसपी ट्रैफिक, राघवेंद्र कुमार मिश्र ने टीआई और अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मियो के साथ शहर के मुख्य प्वाइंट जहां जाम लगता है उनका निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जाम के मुख्य कारणों को लेकर आसपास के लोगों से बातचीत कर उनको जल्द ही इस परेशानी से निजात दिलाने का आश्वासन भी दिया.
मेरठ के एसपी ट्रैफिक ने रोहटा रोड बाईपास पर रोंग साइड आने वालो के खिलाफ अभियान चलाया और सड़क पर रोंग साइड से आने वाले वाहनों को रोक कर उनके चलान काटे. साथ ही कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया. उन्होंने बताया कि जाम की समस्या के कई कारण देखने को मिल रहे हैं. इसलिए इसके समाधान के लिए सभी विभाग जैसे नगर निगम, एमडीए, ट्रैफिक से बैठक कर सहयोग करने की अपील करेंगे.
शहर को जाम मुक्त करने का हर संभव प्रयास रहेगा. एसपी ट्रैफिक ने कहा कि शहर में कई जगह सड़को से अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या को दूर किया गया है. उन्होनें कहा कि लंबे समय से इस पर काम किया जा रहा है. साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.
