आगरा में थाने के अंदर महिला और लेडी कॉन्स्टेबल के बीच जमकर लात-घूसे चले. इसका वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि पीड़ित महिला की पहले लेडी कॉन्स्टेबल से नॉक झाक होती है, इसी दौरान महिला ने कॉन्स्टेबल को धक्का दे दिया. लेडी कॉन्स्टेबल और महिला के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

महिला ने कॉन्स्टेबल की चोटी पकड़कर खींच दिया. किसी तरह से अन्य महिला कॉन्स्टेबल ने दोनों को अलग किया. मामला ट्रांस यमुना का 19 अगस्त का है. पीड़ित महिला ने मारपीट का वीडियो आज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. महिला का आरोप है कि उसे कमरे में बंद करके मारपीट की गई. उसके कपडे़ तक फाड़ दिए गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जबरन थाने में बैठाए रखा. घर वालों को सूचना तक नहीं देने दी.
महिला का कहना है कि न्याय नहीं मिला तो वो सुसाइड कर लेगी. वहीं पुलिस ने महिला पर थाने में पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने की बात कही है.
