वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर बम ब्लास्ट होने की झूठी सूचना देकर यात्रियों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को जीआरपी कैंट वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान नासिर खान पुत्र स्व. गुलाम शाबिर निवासी चरन नगर कॉलोनी, नदेसर थाना कैंट, वाराणसी के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 43 वर्ष बताई गई है.
पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त को जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बम ब्लास्ट होने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया. घंटों चली तलाशी और जांच के बाद पुलिस की सर्विलांस टीम और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान नासिर खान के रूप में हुई.
