NICa news

Subscribe
मेरठ में सेना के जवान को पीटने पर भूनी टोल पर तोड़फोड़

मेरठ के करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा सेना के जवान गांव गोटका निवासी कपिल के साथ रविवार रात हुई मारपीट का मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ग्रामीणों में रोष फैल गया. लोगों ने टोल बूथ व कंट्रोल रूम में जमकर तोड़फोड़ की. टोल कर्मचारी आक्रोशित ग्रामीणों को देखकर मौके से भाग गए. इसके बाद ग्रामीणों ने करीब 12 बजे से टोल फ्री कर दिया