NICa news

Subscribe
पीलीभीत में लापरवाही के आरोप में जहानाबाद थाना प्रभारी निलंबित: उच्चाधिकारियों को नहीं दी घटनाओं की जानकारी

पीलीभीत में जहानाबाद, थाना प्रभारी निरीक्षक, मनोज कुमार मिश्रा को कार्यशैली में लापरवाही के कारण उनको निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक, अभिषेक यादव ने सोमवार को यह कार्रवाई की. थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं की जानकारी समय पर उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई. इससे विभागीय अनुशासन का उल्लंघन हुआ. जहाँ जहानाबाद थानाध्यक्ष के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं. स्थानीय स्तर पर कई वारदातें होने के बाद भी उन्होंने न तो समय पर सूचना दी और न ही कोई प्रभावी कार्रवाई की.

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और तत्परता सबसे महत्वपूर्ण है. किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. पिछले कुछ समय से थाना क्षेत्र में अपराध बढ़े थे. जहाँ स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई थी. निलंबन की औपचारिक सूचना विभाग को भेज दी गई है. आगे विभागीय जांच होगी.

एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करें. समय पर सूचना दें. वहीं जहानाबाद थाने में नए प्रभारी की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी।