आगरा, 14 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, आगरा के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत संत बुद्धाराम इंटर कॉलेज, खेरिया मोड़ में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बैंक की खेरिया मोड़ शाखा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईमानदारी, नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को मुख्य प्रबंधक द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाह को भी सम्मानित किया गया।
बैंक अधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अविनाश पलोड़ तथा क्षेत्रीय कार्यालय, आगरा के सतर्कता अधिकारी श्री आशीष गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। शाखा खेरिया मोड़ के श्री नितेश खंडेलवाल सहित शाखा के अन्य कर्मचारियों ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
विद्यार्थियों को दिया ईमानदारी और नैतिक आचरण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान सतर्कता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं नैतिक आचरण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल के माध्यम से युवा पीढ़ी को नैतिक मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाने तथा समाज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
