मथुरा/वृंदावन। वृंदावन के वाराह घाट क्षेत्र स्थित गुरु कृपा कुंज परिसर में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े एक साधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जबलपुर निवासी दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे साधक के चौथी मंजिल से नीचे गिरने की सूचना मिली। उन्हें गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वृंदावन पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सीओ वृंदावन संदीप सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका सामने आई है, लेकिन पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटनास्थल की जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध साक्ष्यों को भी देखा जा रहा हैं
मीडिया रिपोर्टों में मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों की जानकारी भी सामने आई है। इस संबंध में पुलिस और फॉरेंसिक जांच जारी है। मौत का अंतिम कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
नोट : इस मामले में सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। NICA NEWS बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी दावे को अंतिम तथ्य के रूप में प्रस्तुत नहीं करता। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
NICA NEWS | सच की आवाज
