NICa news

Subscribe
मेरठ: मकान बेचने के दबाव और पिस्टल दिखाकर धमकी देने का आरोप, SSP से शिकायत

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी अतीक ने अपने पड़ोसी निजामुद्दीन समेत अन्य लोगों पर मकान बेचने का दबाव बनाने, पिस्टल दिखाकर धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, 1 सितंबर की रात करीब 9 से 9:30 बजे निजामुद्दीन अपने दो बेटों के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और उसके साथ मारपीट की गई।

 

अतीक का आरोप है कि उसके करीब 35 वर्ग गज के मकान को खरीदने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने घर के गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लगाने तथा घर में काम कराने को लेकर भी विवाद होने की बात कही है।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, निजामुद्दीन को उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत बताया गया है और उसकी तैनाती गाजियाबाद में बताई गई है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

अतीक ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उसका कहना है कि आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी जांच में शामिल की जाए।

 

 

अतीक के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले भी उसके साथ मारपीट की घटना हुई थी। उसका कहना है कि 8 सितंबर को SSP कार्यालय में शिकायत करने के बाद उसने जनसुनवाई में पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की।

 

शिकायत के आधार पर मामला

मामले में लगाए गए मारपीट, धमकी और मकान बेचने के दबाव से संबंधित आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं। पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

 

NICA NEWS | सच की आवाज