लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने एक ई-रिक्शा का ‘नो हेलमेट’ चालान काट दिया. जब चालान का मैसेज चालक के मोबाइल पर पहुंचा तो वह हैरान रह गया. चालक का कहना है कि उसे आज तक यह समझ नहीं आया कि ई-रिक्शा चालकों के लिए हेलमेट पहनना कब से अनिवार्य हो गया.
यह मामला आलमबाग के अवध चौराहे का है, जहां 17 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे ई-रिक्शा संख्या UP 32 XN 8897 का चालान कर दिया गया. ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में एक हजार रुपये का चालान भेजा गय. जब चालक ने चालान का विवरण देखा तो उसके होश उड़ गए. चालान में दोपहिया वाहन बिना हेलमेट चलाने का उल्लंघन दर्ज था, जबकि फोटो में ई-रिक्शा नजर आ रहा था। वहीं, वाहन की श्रेणी में उसे थ्री-व्हीलर बताया गया था.
