NICa news

Subscribe
आगरा में बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े 8 लोगों को रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत

आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. यहां बेकाबू कार ने डिलीवरी बॉय समेत 8 लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं

आगरा में बेकाबू कार ने डिलीवरी बॉय समेत 8 लोगों को रौंद दिया. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 लोग घायल हैं, इनमें से 2 की हालत गंभीर है. हादसे वाली जगह के नजदीक पुलिस चेकिंग कर रही थी। यह देखकर कार चला रहे अंशुल घबरा गया. वहां से भागने के लिए उसने स्पीड बढ़ाकर 100 से ज्यादा कर ली. कार चालक ने पहले डिलीवरी बॉय को टक्कर मार. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अंशुल फिर भी नहीं रुका. उसने 400 मीटर के दायरे में दो जगहों पर 8 और लोगों को रौंद दिया. इसमें 5 की जान चली गई. इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई.

हादसे के बाद लोगों ने कार चालक अंशुल को पकड़ लिया और भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया. बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची. पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ से अंशुल को बचाया और थाने लेकर आई. हादसा न्यू आगरा थाने से कुछ ही दूरी पर नगला पुरी में हुआ. पुलिस ने बताया कि अंशुल गुप्ता दयालबाग का रहने वाला है. वह नोएडा में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में इंजीनियर है. वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है.

लोगों का बताया कि वह नशे में था. गनीमत रही कि कार पलटने पर एयरबैग खुल गए, जिससे उसे चोट नहीं आई. हादसे में मृतकों की पहचान कमल, भानु प्रताप, कृष, बंटेश और बबली के रूप में हुई है. हादसे में बचे युवक ने बताया कि वह सड़क किनारे मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी अचानक से कार हवा में उड़ते हुए और मेरे ऊपर गिरी. जिसमें मुझे गहरी चोट आई है.चालक ने करीब 400 मीटर में 8 लोगों को रौंदा, 3 बार पलटी खाकर पहले कार ने जोमैटो डिलीवरी बॉय की बाइक को टक्कर मारी. टक्कर इतनी तेज थी कि डिलीवरी बॉय भानुप्रताप उछलकर दूर जा गिरा. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अंशुल ने उसे बचाने की बजाय भीड़ से बचने के लिए कार को वहां से भगा दिया. लोग चिल्लाए तो उसने कार की स्पीड बढ़ा दी. कार की 100 से ज्यादा की स्पीड थी. तभी शराब ठेके के पास भीड़ लगी हुई थी. घबराहट में अंशुल ने कार से 4 लोगों को रौंद दिया. दो जगह टक्कर मारने के बाद भी अंशुल ने कार नहीं रोकी. करीब 100-200 मीटर की दूरी पर कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी खाते हुए वहां बैठे लोगों पर गिरी.