बहन को प्यार में धोका देने पर कमरे में सो रहे देवर को आधी रात में भाभी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया प्रयागराज में छोटी बहन को प्यार में धोखा देने पर भाभी ने चाकू से देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला. इसके बाद भाभी वहां से भाग निकली. देवर दर्द से छटपटाता रहा. शोर सुनकर परिजन भागते हुए आए. उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया. जहाँ डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई. दरअसल, भाभी मंजू ने पूरी प्लानिंग के साथ आधी रात को देवर उमेश कुमार पर हमला किया. उमेश उस वक्त सो रहा था. तभी मंजू उसके कमरे में पहुंची और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब आरोपी भाभी की तलाश में दबिश दे रही है. मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी अनुसार 3 साल पहले मंजू के सबसे छोटे देवर उमेश कुमार का मंजू की छोटी बहन से अफेयर हो गया. उमेश ने मंजू से शादी करने का वादा किया. दोनों के बीच अफेयर की जानकारी घरवालों को भी थी. दोनों की शादी कराने को लेकर घर में बातचीत शुरू हो गई.
करीब तीन महीने पहले उमेश ने अचानक शादी से इनकार कर दिया. उसने कहा कि वह किसी और से प्यार करता है. उसी से शादी करेगा. उमेश के मना करने के बाद मंजू ने देवर उमेश को समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं माना. इधर अफेयर में धोखा मिलने पर उसकी बहन डिप्रेशन में चली गई. उसने जान देने की बात कही. बहन की ऐसी हालत देख मंजू ने देवर उमेश को सबक सिखाने की प्लानिंग की.16 अक्टूबर की रात दो बजे मंजू चाकू लेकर देवर उमेश के कमरे में पहुंची. यहां सो रहे देवर के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया. करीब चार वार कर प्राइवेट पार्ट काट डाला. उमेश चीखने लगा.चीख सुनकर घर वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उमेश खून से लथपथ बिस्तर पर दर्द से कराह रहा था. उसका प्राइवेट पार्ट बिस्तर पर कटा हुआ पड़ा था. परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए जहाँ उसे रेफर कर (एसआरएन) के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया.

उमेश का ऑपरेशन डॉक्टर शिरीश मिश्रा ने किया है, उन्होंने बताया कि उमेश को अभी सामान्य होने में 8 महीने तक का समय लग सकता है.1.5 घंटे तक ऑपरेशन कर उमेश की जान बचाने वाले डॉक्टर यूरोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर शिरीश मिश्रा ने बताया कि करीब 1.5 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद उसकी जान बचाई जा सकी. अब उसकी हालत खतरे से बाहर है. उसे पूरी तरह से ठीक होने में उसे छह से आठ महीने लग सकते हैं. जहाँ उसे गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.
एसीपी विवेक यादव के मुताबिक, उमेश के प्राइवेट पार्ट पर भाभी मंजू ने हमला किया था. बहन से रिश्ते खराब करने को लेकर वह सबक देना चाहती थी. मंजू को तलाश किया जा रहा है. परिवार वालों से पूछताछ जारी है.
