लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में पार्किंग के अंदर कार में एक हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में (एक लड़का और एक लड़की) अपने क्लासमेट कों थप्पड़ मारते नजर आ रहे है.

लखनऊ में एमिटी यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट को डेढ़ मिनट में 26 थप्पड़ मारे गए. यह घटना एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस की पार्किंग में हुई. स्टूडेंट को कार में बैठाकर उसके दो क्लासमेट (एक लड़का-एक लड़की) ने ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़े. इस दौरान वे यह भी कह रहे है चेहरे के सामने से हाथ हटा ले, नहीं तो और बहुत मार खाएगा. छात्र की पिटाई का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया. पीड़ित छात्र इस घटना से बेहद सदमें में है. उसने कॉलेज जाना तक छोड़ दिया है. परिजन अब डिप्रेशन में आ चुके बेटे को लेकर परेशान हैं. कार्रवाई की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी से लेकर पुलिस तक से गुहार लगा रहे हैं. पीड़ित छात्र ने बताया, वे लोग उसे लगातार थप्पड़ मारते रहे और मां-बहन की गालियां दीं.

इस मामले में एमिटी लखनऊ की ओर से बयान जारी किया गया है वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं. इस संबंध में कोई शिकायत मिलने पर विश्विद्यालय जांच करेगा और दोषियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी.
