लखनऊ। बारावफात की ड्यूटी में लगे चिनहट थाने के शराब के नशे में धुत एक दरोगा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया. मामले में बढ़ती गंभीरता कों देख वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर डीसीपी लाइन ने दरोगा को गुरुवार रात निलंबित कर दिया. दरोगा धर्मेंद्र सिंह की ड्यूटी चौक इलाके में लगी थी. जहाँ ड्यूटी के दौरान उसने शराब पी ली. नशे में टल्ली दरोगा लड़खड़ाते हुए गालीगलौज कर रहा था. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद कांग्रेस के एक्स हैंडल से भी वीडियो वायरल किया गया.कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए. वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर डीसीपी लाइन ने दरोगा धर्मेंद्र सिंह पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया.
