NICa news

Subscribe
हाथरस के होटल में पुलिस की छापेमार कार्रवाई, संदिग्ध हालत में मिले 12 लड़के और 8 लड़कियां

उत्तरप्रदेश प्रदेश के हाथरस जिले में एक होटल में गलत गतिविधियां संचालित होने की जानकारी लगातार पुलिस को मिल रही थी. इस पर सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ होटल पर छापामार कार्यवाही कर कमरों से 12 लड़के और 8 लड़कियां को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है. पुलिस सभी लड़के और लड़कियों कों जीप में बैठाकर थाने ले गई. जहां सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस की इस कार्यवाही से होटल संचालकों हड़कंप मच गया.

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के दयानंतपुर बाईपास पर स्थित एक पैराडाइज होटल पर मंगलवार को सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ छापेमार कार्रवाई की. पुलिस को होटल के कमरों से 12 लड़के और 8 लड़कियां संदिग्ध हालत में मिले. पुलिस ने सभी लड़के और लड़कियों को हिरासत में लेकर पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले गई.

इस कार्यवाही पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि थाना हाथरस गेट के अंतर्गत हमे सूचना प्राप्त हुई थी कि एक होटल में गलत गतिविधियां संचालित हो रही हैं. इस सूचना पर हम महिला फोर्स के साथ यहां पर पहुंचे. कुछ संदिग्ध महिलाएं और पुरुष पकड़े गए हैं. सभी कों थाने ले जाकर पूछताछ कर 12 युवको का चालान किया गया है और युवतियों कों चेतावनी देकर उनके माँ - बाप के सुपुर्द कर दिया गया. मामले की जाँच करायी जा रही है.