NICa news

Subscribe
अलीगढ़ में 75 दिन से लापता महिला टीचर को विभाग ने किया सस्पेंड

अलीगढ़ में 75 दिन से गायब एक सरकारी टीचर को विभाग के किसी भी नोटिस का जवाब नहीं देने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश सिंह ने बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर टीचर चैताली वार्ष्णेय को निलंबित कर दिया है. जल्द से जल्द उनसे जवाब मांगा गया है.

मामला प्राथमिक विद्यालय महुआखेड़ा का है. चैताली वार्ष्णेय​ पर कार्रवाई के बाद उनके पति नूतन प्रकाश ने कहा कि उनकी पत्नी बीमार चल रही हैं. मेडिकल प्रमाणपत्र विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है. विभाग के अधिकारियों से मिलकर बात करेंगे और अपना पक्ष भी रखेंगे. ​​​

वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश सिंह का कहना है कि महुआखेड़ा स्कूल की शिक्षिका चैताली वार्ष्णेय को लगातार अनुपस्थित रहने के चलते 29 अगस्त को निलंबित किया गया है. उनके द्वारा किसी तरह का न तो जवाब दिया गया. न उनसे संपर्क हो पा रहा है. उनसे जवाब मांगा गया है, जो उन्हें लिखित रूप से विभाग को देना होगा. मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.