NICa news

Subscribe
नोएडा में पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी का एनकाउंटर, मेडिकल के दौरान भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली

नोएडा में अपनी पत्नी को जिन्दा जलाने वाले आरोपी विपिन भाटी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया. अस्पताल ले जाकर पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपनी गलती पर कोई पछतावा नहीं है. और कहा कि वह खुद मरी है.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले विपिन का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. ये एनकाउंटर उस समय किया गया. जब पुलिस उसे हत्या में प्रयोग किये जानें वाले केमिकल की रिकवरी करने के लिए घटनास्थल पर लेकर जा रही थी. तभी विपिन गाड़ी से पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने पीछा करके आरोपी के पैर में गोली मारकर पकड़ लिया , जहाँ उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जब उससे पूछा गया कि क्या उसे अपनी पत्नी को मारने और घटना को अंजाम देने का पछतावा है तो उसने साफतौर पर मना कर दिया कि उसे कोई पछतावा नहीं है. उसने कहा मैंने उसे नहीं मारा है. वह खुद मर गई. पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते रहते हैं. यह आम बात है. एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया है कि आरोपी के पास से महिला निक्की काे जलाने वाला थिनर बरामद किया है.

निक्की को जिंदा जलाने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. लोगों ने धरना भी दिया. उनके हाथ में पोस्टर थे. जिस पर लिखा था हमारी बहन को इंसाफ दिलाओ जो आज हमारी बहन के साथ हुआ है. कल किसी और के साथ भी हो सकता है. जस्टिस फॉर निक्की बहन.

विपिन की पुलिस से हुई इस मुठभेड़ के बाद मृतका के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की. निक्की के पिता ने कहा कि सिर्फ पैर में गोली मारने से काम नहीं चलेगा. आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए.

मृतका कि बहन कंचन ने बताया कि गुरुवार 21 अगस्त को निक्की के पति विपिन ने उसके साथ मारपीट की. जब मैं उसे बचाने गई तो वह मेरे साथ भी मारपीट करने लगा विपिन ने मुझे तीन-चार मुक्के मारे. इसके बाद मैं बेहोश हो गई तब तक बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. बहन की चीख सुनकर पड़ोसी लोग पहुंचे उन्होंने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे निजी अस्पताल लेकर गए वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान निक्की की मौत हो गई. घटना का वीडियो कंचन ने रिकॉर्ड कर लिया था.