कानपुर में कॉलेज से घर आ रही बीबीए की स्टूडेंट पर स्ट्रीट डॉग्स ने हमला कर दिया. उसे सड़क पर गिरा दिया और बुरी तरह उसके गाल का मांस नोच लिया. इससे उसका गाल दो हिस्सों में बंट गया. वहीं नाक से भी खून बहुत रहा है.

छात्रा का शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े. लोगों ने डंडों से मारकर कुत्तों को वहाँ से भगाया. इसके बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके गाल और नाक पर 17 टांके लगे हैं. छात्रा के चाचा आशुतोष ने बताया की उनकी भतीजी की हालत बेहद गंभीर है. वह कुछ खा-पी नहीं पा रही है. डॉग अटैक से वह इस कदर डर गई कि सदमें में पहुंच गई है. मामला श्याम नगर क्षेत्र का है।
