मथुरा शहर कोतवाली इलाके के कृष्णा नगर क्षेत्र में स्थित दो स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा. पुलिस की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि जिस समय पुलिस ने छापा मारा उस समय युवक, युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे.
कोतवाली पुलिस द्वारा सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में कृष्णा नगर चौकी क्षेत्र में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर शुक्रवार की शाम को छापा मारा. पुलिस ने वहां से 4 लोगों को हिरासत में लेकर 15 लड़कियों को रेस्क्यू किया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि दोनों ही जगह अवांछनीय कामों की सूचना मिल रही थी.
