NICa news

Subscribe
बरेली में सिपाही ने फंदा लगाकर की खुदखुशी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं

बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में तैनात शिव कुमार नाम के सिपाही ने बृहस्पतिवार को फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली. एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य खंगाले. मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई है पुलिस ने जाँच के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है.

एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि सिपाही बिथरी कस्बा में किराये के मकान में रहता था. कमरे में फंदे से उसका शव लटका मिला. आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच की जा रही है.