NICa news

Subscribe
वाराणसी में प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या : नकाबपोश शूटरों ने चलती बाइक से गोली मारी

वाराणसी में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई. वे गुरुवार सुबह करीब 9 बजे वह बाइक से मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे, तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीछा कर ओवरटेक कर तीन राउंड फायरिंग की.

एक गोली गर्दन में और दूसरी कनपटी में लगी, जबकि तीसरी गोली बाइक में जाकर लगी.वारदात के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए रिंग रोड की तरफ भाग गए. बदमाशों के जाने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. देखा तो प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो चुकी थी. वारदात की सूचना मिलते ही डीसीपी प्रमोद कुमार समेत कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे.जहाँ फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा. घटना सारनाथ थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है.